रायपुर। । आम आदमी पार्टी के रायपुर मीडिया प्रभारी अज़ीम खान ने बयान जारी करते हुये जानकारी दी कि पार्टी के सदस्य बुधवार 06/11/2019 को कांग्रेस की पूर्ण शराबबंदी की वादाखिलाफी के विरोध में स्थानीय मोतीबाग के पास प्रेस क्लब के सामने एक दिवसीय भूखहड़ताल पर बैठेंगे।
जारी बयान में कहा कि पूर्ण शराबबंदी का वादा भूलकर कांग्रेस धड़ल्ले से शराब का व्यापार कर रही है। सरकार बनते ही पूर्ण शराब बंदी का दंभ भरने वाली कांग्रेस सरकार केवल कोरे आश्वासन और महज बयानबाजियों तक ही सीमित हो कर रह गयी है। कुलमिलाकर भूपेश सरकार प्रदेश की जनता को छलने का काम कर रही है। पिछली भाजपा की सरकार ने जो 3700 करोड़ का बजट रखा था वही उसके आगे निकलते हुए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने इस वर्ष 4700 करोड़ का लक्ष्य रखा है जो इस सरकार की मनसा को दर्शाता है ।
उन्होंने आगे कहा कि यह केवल शुरुआत है आने वाले समय में पूर्ण शराबबंदी को लेकर सतत आंदलोन की तैयारी की गई है।
वहीं कहा कि कल अनशन के साथ ही वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ने को इच्छुक लोगों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। जो भी अपने वार्ड में चुनाव लड़ने को इच्छुक है वे सीधे अनशन स्थल में आकर आवेदन कर सकते हैं।

