कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सकलैन कामदार ने चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत का श्रेय प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं जनता और सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं को देते है। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के 10 महीने की सरकार की उपलब्धियों को जनता तक घर घर पहुँचाया। ये जनता का विश्वास है कांग्रेस पर जो चित्रकूट की सीट भी जनता ने कांग्रेस को दी और हम जनता के विश्वास पे खरा उतरेंगे।उन्होंने कहा कि बस्तर में 12 के 12 सीटों पर जीत दर्ज करते ही अब भाजपा मुक्त बस्तर हो चुका है।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से बस्तर का विकास शुरू हो गया है।
सभी जनता और कार्यकर्ताओं को हृदय से धन्यवाद।
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सकलैन कामदार ने चित्रकूट मे ऐतिहासिक जीत का श्रेय प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं जनता को दिया

