अफरोज ख़्वाजा: सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय वह जनता और उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं को देते है। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने बूथ स्तर में पहुँचकर जो रणनीति बनाई थी। इसके साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के 10 महीने की सरकार की उपलब्धियों को जनता तक घर घर पहुँचाया। उन्होंने कहा कि बस्तर में 12 के 12 सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद यहां की समस्याओं का निराकरण करना सबसे बड़ी चुनौती है। लेकिन कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और प्रतिनिधि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से बस्तर का विकास शुरू हो गया है।

