आईला- डॉनल्ड ट्रंप का ट्वीट और CSK ने ली मौज

नई दिल्ली
का नया सीजन शुरू होने में अभी वक्त है तो ऐसे में इस टी20 लीग की सबसे कामयाब फ्रैंचाइजियों में शुमार चेन्नै सुपर किंग्स पूरे मस्ती के मूड में है। जहां अभी टीम के खिलाड़ी अपने दूसरे क्रिकेट प्रॉजेक्ट में व्यस्त हैं वहीं उनकी यह टीम ट्विटर पर मस्ती करने में मशगूल है। फिलहाल (CSK) ने अमेरिका के राष्ट्रपति के एक ट्वीट पर मौज ली है।

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारतीय समयानुसान बुधवार शाम को एक ट्वीट किया था, ‘वेअर द विसलब्लोअर?’

ट्रंप ने अपना यह ट्वीट बुधवार को पोस्ट किया था और अगले ही दिन गुरुवार को चेन्नै सुपरकिंग्स ने उनके इस ट्वीट का जवाब अपने ही अंदाज में दे दिया। CSK ने अपने कप्तान के एक खास ऐक्शन वाली तस्वीर ट्वीट कर मौज ले ली। इस जीआईएफ फाइल में धोनी सीटी बजाते दिख रहे हैं। माही के इसी ऐक्शन के साथ डॉनल्ड ट्रंप को रिप्लाई किया है।

सीएसके ने इस पर कैप्शन दिया, ‘चेन्नै से शिकागो, हर जगह वह हमारे पास हैं। डीजे (डॉनल्ड ट्रंप)!’ इसके साथ ही सीएसके ने पीले रंग का शेर और पीले ही रंग दिल वाला इमोजी भी पोस्ट कर दिया। सीएसके सैकड़ों फैन्स ने इस ट्वीट को रीट्वीट भी किया है।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *