हरियाणा: चुनावी दंगल में 3 खिलाड़ी- संदीप जीते, दो हार की ओर

नई दिल्ली
पूर्व ने हरियाणा विधान सभा चुनावों में बाजी मार ली है। बीजेपी के टिकट पर कुरुक्षेत्र जिले की पेहोवा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में कूदे थे। उन्होंने यहां अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मनदीप सिंह चट्टा को 5314 वोटों से मात दी। हरियाणा विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ओर से खेल जगत के तीन दिग्गजों ने अपनी किस्मत आजमाई थी, इनमें संदीप सिंह ने तो बाजी मार ली है। लेकिन अन्य दो खिलाड़ी बबीता फोगाट और योगेश्वर दत्त हारते दिख रहे हैं।

अपने खेल के दिनों में सबसे तेज ड्रेग फ्लिकर के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले संदीप सिंह चुनावी मैदान में आगे ही रहे। अपने करियर में सटीक गोल दागने में माहिर संदीप ने यहां चुनावी दंगल के गोलपोस्ट में भी सटीक निशाना साधा। इस बार संदीप सिंह समेत पेहोवा सीट से कुल 11 उम्मीदवार चुनावी दंगल में कूदे थे और यहां 42,533 वोट पाने वाले संदीप सबसे आगे रहे। संदीप के दूसरे स्थान पर कांग्रेस के मंदीप सिंह चट्टा रहे, जिन्हें 37202 वोट मिले।

दूसरी ओर बीजेपी ने दंगल के दो दिग्गज रेसलर योगेश्वर दत्त और बबीता कुमारी के नाम पर भी दांव खेला था लेकिन पार्टी के लिए यह दांव उल्टा पड़ा दिखाई दे रहा है। 2014 और 2018 कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली बबीता दादरी से चुनावी दंगल में कूदीं थीं लेकिन उन्हें निर्दलीय उम्मीदवार सोमबीर से हार का सामना करना पड़ा है। इस सीट पर बबीता रूझानों के लिहाज पिछड़ते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। अब करीब-करीब ये रूझान ही परिणाम में बदलेंगे।

इसके अलावा लंदन ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त को बड़ौदा विधानसभा सीट से कांग्रेस के श्री कृष्ण हुड्डा से हार का सामना करना पड़ा है। योगेश्वर दत्त को यहां 30307 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वह कांग्रेस के श्रीकृष्ण हुड्डा से करीब 4 फीसदी वोटों से पिछड़े हुए हैं।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *