हरियाणा: प्रदेश भर में 65 फीसदी मतदान

फरीदाबाद
हरियाणा में विधानसभा सीटों पर वोटिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कुल 65 फीसदी मतदान हुआ है। फरीदाबाद सीट पर करीब 48.2 फीसदी वोट पड़े। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में कुल 6 विधानसभा सीटें हैं। इनपर 104 प्रत्याशी मैदान में हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, फरीदाबाद और पलवल जिलों में कुल 9 सीटों पर वोटिंग का काम पूरा कर लिया गया है। फरीदाबाद जिले में 6 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें पृथला, एनआईटी फरीदाबाद, बड़खल, बल्लभगढ़, फरीदाबाद व तिगांव विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 15 लाख से ज्यादा मतदाता थे। हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव के अनुसार मतदान पूरा होने तक कहीं से चुनाव संबधी किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। हालांकि, रोहतक और नूंह जिलों के मतदान केंद्रों के बाहर झड़पों की लगभग आधा दर्जन घटनाएं सामने आईंं।

अलग-अलग विधानसभा में कुल मतदान का प्रतिशत

विधानसभा सीट कुल मतदान प्रतिशत
पृथला 62.75
एनआईटी फरीदाबाद 60
बड़खल 51.3
बल्लभगढ़ 47
फरीदाबाद 48.2
तिगांव 53.12

फरीदाबाद जिले के कुल मतदाताओं में 677268 महिला वोटर व 834734 पुरुष वोटर शामिल हैं। इसके अलावा 45 ट्रांसजेंडर वोटर और 1852 सर्विस वोटर हैं। वहीं, पलवल जिले में 3 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें कुल 620400 वोटर हैं।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *