Afroj khwaja:-प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर किया आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम दिया ज्ञापन


प्रदेश की भूपेश सरकार अपने ही वादे से मुकर रही-सुरेश कठैत

छत्तीसगढ़ की जनता के साथ धोखा कर रही है भूपेश सरकार -कोमल हुपेण्डी

पूर्ण शराबबंदी नहीं हुई,तो प्रदेश भर में होगी जन आंदोलन-उत्तम जायसवाल

रायपुर।छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी लागू करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने बूढ़ातालाब के पास एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर पैदल मार्च किया।आम आदमी पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास में जाकर ज्ञापन देने की कोशिश की, लेकिन …..।
सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सह प्रभारी सुरेश कठैत ने कहा कि…

प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेण्डी ने प्रदेश सरकार को कोसते हुए कहा कि कोंग्रेस सरकार द्वारा शराब बंदी को लेकर जो कमेटी बनाई गई है वो महज एक खाना पूर्ति के लिए बनाई गई है जनता को बेवकूब बनाया जा रहा है शराब बंदी के लिए एक समिति बना दी गयी है लेकिन वह अभी तक क्या काम कर रही है इस पर कोई प्रोग्रेसिव रिपोर्ट सार्वजनिक नही हो रही हैं पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा फैलाये गए नशे के कारोबार को आम आदमी पार्टी ने ही सबसे पहले राजनीतिक बंदिशों को तोड़ते हुए पूर्ण शराब बंदी की बात कही और प्रदेश में सबसे पहले जनता की मंशा को देखते हुए जगह जगह प्रदर्शन किए गए।
लेकिन आज समिति में सभी पार्टी के प्रतिनिधि मौजूद है लेकिन आम आदमी पार्टी के साथ इस सरकार ने सौतेला व्यवहार किया है जिससे यह साबित हो रहा है कि ये केवल प्रदेश की जनता को बेवकूब समझ रहे है।

प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा जिस तेजी से इस नशे के कारोबार को आगे बढ़ाया गया वर्तमान में इसे उतनी ही तेजी से खत्म करने की आवश्यकता है ।
इसी उम्मीद से आप पर भरोसा करते हुए प्रदेश की आम जनता ने आपको वोट किया लेकिन वो सब अब छला हुआ महसूस कर रहे है। सरकार द्वारा शराब बंदी के लिए जब बात की जाती है तो उनके प्रतिनिधि यह कहकर पल्ला झाड़ लेते है कि इस पर एक समिति बना दी गयी है वो अपना काम कर रही है और यही कहकर इससे बच जाते है हम मांग करते है कि बनाई गई समिति की प्रोग्रेस रिपोर्ट क्या है उसे छत्तीसगढ़ की जनता के सामने सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

सभा को प्रदेश संगठन मंत्री सूरज उपाध्याय,यूथ विंग अध्यक्ष तेजेन्द्र तोड़ेकर, RTI विंग अध्यक्ष संजय शर्मा,रायपुर जिला संगठन मंत्री अज़ीम खान, आदिवासी नेता देवलाल नरेटी,…….ने सम्बोधित किया।इस अवसर पर सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *