हसन अली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर

कराची
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज पीठ की तकलीफ के कारण ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इंग्लैंड में वर्ल्ड कप के बाद से हसन अली इस समस्या के कारण प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि रिहैबिलिटेशन के बाद हसन का एमआरआई कराया गया जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें तीन से चार हफ्ते और आराम करने की सलाह दी है।

अधिकारी ने कहा, ‘हसन लाहौर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहा है लेकिन उसकी पीठ की समस्या ठीक होने में समय लग रहा है।’

देखें,

25 साल के हसन पाकिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा हैं, विशेषकर सीमित ओवरों के क्रिकेट में। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में 148 विकेट चटकाए हैं।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *