भारत-बांग्लादेश क्रिकेट सीरीज पर संकट के बादल

नई दिल्ली
बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के भारत दौरे पर संशय के बादल छा गए हैं। सोमवार को बांग्लादेशी क्रिकेटरों ने अचानक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। खबर है कि खिलाड़ी हड़ताल पर जाने की घोषणा कर सकते हैं। इसकी शुरुआत पिछले महीने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के उस फैसले को माना जा रहा है जिसमें बांग्लादेश प्रीमियर लीग के फ्रैंचाइजी आधारित मॉडल को समाप्त कर दिया गया था।

किकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, इसका अर्थ यह हुआ कि एक औसत प्रफेशनल क्रिकेटर की कमाई इतिहास में सबसे कम हो गई। खिलाड़ियों की नाराजगी उस समय और बढ़ गई जब बोर्ड ने इस महीने शुरू हुए फर्स्ट क्लास प्रतियोगिता की मैच फीस में भी इजाफा नहीं किया।

पढ़ें,

प्रफेशनल खिलाड़ी बीते एक महीने से भी अधिक समय से इस बारे में आवाज उठा रहे हैं। बांग्लादेश की टेस्ट और टी20 इंटरनैशनल टीम के कप्तान ने भी बोर्ड के इस रवैये से नाराजगी जताई थी। हसन ने हालिया इंटरव्यू में कहा था कि खिलाड़ियों को दबाया जा रहा है और उनके साथ बेहतर व्यवहार होना चाहिए।

शाकिब की इस बात को खिलाड़ियों का काफी समर्थन मिला था। हालांकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस आलोचना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *