
(देखें, )
जडेजा ने फिर दिया झटकास्पिनर रविंद्र जडेजा ने हेनरिक क्लासेन (6) को बोल्ड कर साउथ अफ्रीका को छठा झटका दिया। क्लासेन ने 10 गेंदों का सामना किया और 1 चौका लगाया।
नदीम का पहला इंटरनैशनल विकेटतेंबा बावुमा (32) को शाहबाज नदीम की गेंद पर ऋद्धिमान साहा ने स्टंप आउट किया। अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे नदीम के करियर का यह पहला इंटरनैशनल विकेट है।
हमजा 62 रन बनाकर आउटजुबैर हमजा 62 रन बनाकर साउथ अफ्रीका के चौथे विकेट के रूप में पविलियन लौटे। हमजा को रविंद्र जडेजा ने बोल्ड किया। उन्होंने 79 गेंदों की अपनी पारी में 10 चौके और 1 छक्का जड़ा। यह जडेजा का मैच में पहला विकेट रहा।
हमजा की फिफ्टी जुबैर हमजा ने सिक्स लगाकर अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक 56 गेंदों पर पूरा किया।
फाफ डु प्लेसिस जल्दी लौटेतीसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद पहले ही ओवर में साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका लगा। पारी के छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर कप्तान फाफ डु प्लेसिस (1) को उमेश यादव ने बोल्ड कर दिया। उमेश का यह दूसरा विकेट रहा।
दूसरे दिन ही गंवाए मेहमानों ने 2 विकेटदूसरे दिन का खेल रुकने तक मेहमान टीम ने 9 रन बनाकर अपने 2 विकेट गंवा दिए। दोनों ही ओपनर टीम को यहां अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए। डीन एल्गर (0) को मोहम्मद शमी ने तो वहीं क्विंटन डि कॉक (4) को उमेश यादव ने पविलियन की राह दिखाई।
भारत ने बनाए 9 विकेट पर 497 रनभारतीय टीम ने 116.3 ओवर में 9 विकेट पर 497 रन बनाकर पहली पारी घोषित की। उसके लिए सबसे अधिक ओपनर रोहित शर्मा ने 212 रनों की पारी खेली, जबकि उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने 115 रन बनाए। इन दोनों के अलावा रविंद्र जडेजा ने 51 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए जॉर्ज लिंडे ने 4 और कागिसो रबाडा ने 3 विकेट झटके।
टीमेंभारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, उमेश यादव, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शाहबाज नदीम, मोहम्मद शमी
साउथ अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डीन एल्गर, तेंबा बावुमा, क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), एनरिक नोर्तजे, कागिसो रबाडा, जुबैर हमजा, हेनरिक क्लासेन, जॉर्ज लिंडे, डेन पीट, लुंगी गिडी
Source: Sports

