विडियो: जब रास्ता रोकने पर पपराजी को तैमूर ने कहा 'एक्सक्यूज मी'

इसमें को दो राय नहीं कि इस समय बॉलिवुड का सबसे पॉप्युलर स्टारकिड है। जब भी तैमूर कहीं बाहर निकलता है तो फटॉग्रफर्स की भीड़ उसका पीछा करने लगती है। अब तो तैमूर को भी अपनी तस्वीरें खिंचवाने की आदत पड़ गई है और वह अक्सर हाथ हिलाकर पपराजी को हेलो भी बोलता है।

रविवार को तैमूर अन्य बॉलिवुड के बच्चों के साथ ही एशा देओल और भारत तख्तानी की बेटी राध्या के दूसरे बर्थडे की पार्टी में पहुंचा। हमेशा की तरह यहा भी तैमूर की तस्वीरें पपराजी लेने लगे। जब पार्टी से तैमूर बाहर निकला तो एक बार फिर पपराजी ने उसे घेर लिया और उसका रास्ता रोक लिया। तभी तैमूर ने फटॉग्रफर्स से रास्ता मांगने के लिए क्यूट तरीके से ‘एक्सक्यूज मी’ बोला। देखें, तैमूर का यह विडियो:

वैसे बता दें कि तैमूर की इतनी तस्वीरें लिए जाने पर ने कई बार नाराजगी भी जताई है। सैफ कई बार फटॉग्रफर्स से तैमूर की तस्वीरें नहीं लेने के लिए भी बोल चुके हैं। करीना ने भी कुछ दिनों पहले कहा था कि शायद वह तैमूर को बोर्डिंग स्कूल में भेजना पसंद करेंगी ताकि वह एक नॉर्मल बच्चे की तरह बड़ा हो सके।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *