गोरखपुर: शादीशुदा महिला से प्रेम पर पिता ने जायदाद से किया बेदखल

गोरखपुर
तीन बच्चों की मां के साथ तीन साल से लिव इन रिलेशनशिप में रहने पर एक युवक को उसके पिता ने जायदाद से बेदखल कर दिया। इधर पिता ने जायदाद से बेदखल कर दिया तो उधर महिला शादी का दबाव बनाने लगी। इसके बीच युवक घर से भाग गया।

यह मामला है गोरखपुर के खोराबार के जंगल सिकरी का। यहां रहने वाला एक युवक ऑटो चलाता है। उसका दूसरे चालक की पत्नी से संबंध हो गया। महिला भी उसके साथ चली गई और शहर में किराए का मकान लेकर वे साथ रहने लगे। बात तब बिगड़ी जब महिला उस पर शादी का दबाव बनाने लगी। शुक्रवार को बात ज्यादा खराब हुई तो युवक शहर वाले मकान से भाग गया।

युवक की तलाश में महिला उसके गांव वाले घर पहुंच गई। वहां उसने डेरा जमा दिया। युवक के पिता को जब यह जानकारी हुई तो उसने पहले महिला के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी और फिर कानूनी कार्रवाई करते हुए बेटे को जायदाद से बेदखल कर दिया। उधर महिला ने दुष्कर्म की तहरीर पुलिस में दी है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। महिला अभी तक युवक के घर पर ही जमी हुई है।

Source: Uttarpradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *