सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

आगरा, 19 अक्टूबर (भाषा) यहां आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर शनिवार की तड़के एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। खंदौली थाने के निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि इस सिलसिले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिये गये है। पुलिस के अनुसार हाथरस के कोतवाली क्षेत्र के बिसावर गांव निवासी रूपेश उर्फ बंटी अपनी पत्नी सीमा देवी को प्रसव के लिये सादाबाद लाया था। यहां तबीयत बिगडऩे के बाद उसे आगरा ले जाने के लिए कहा गया। इसके बाद वे सुबह चार बजे कार से सादाबाद से आगरा के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनकी कार पीलीपोखर के पास आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। उन्होंने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष हैं। पुलिस ने तत्काल घायल गर्भवती महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

Source: Uttarpradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *