रांची: 2 कप्तान उतारे फिर भी विराट से टॉस हारे

रांचीभारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच रांची स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। टॉस के दौरान एक रोचक बात देखने को मिली। दरअसल, टॉस के लिए साउथ अफ्रीका की ओर से दो कप्तान, नियमित कप्तान और टॉस कैप्टन बावुमा, उतरे। इसके बावजूद साउथ अफ्रीका एक बार फिर अपना लक नहीं बदल पाई और टॉस हार गई।

देखें-

उल्लेखनीय है कि साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ एशिया में लगातार 9 टॉस हार चुके थे। इस वजह से यहां रांची में टॉस के लिए वह अपने साथ बावुमा को लेकर उतरे। हालांकि, इसके बावजूद टॉस के रिजल्ट में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। देखा जाए तो उनकी कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने एशिया में लगातार 10वीं बार टॉस गंवाया है। देखा जाए तो यह पहला मौका नहीं है जब डु प्लेसिस अपने साथ टॉस कैप्टन लेकर मैदान पर उतरे।

जब डु प्लेसिस की जगह टॉस के लिए आए ड्यूमिनी
इससे पहले पिछले वर्ष अक्टूबर में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच एक इंटरनैशनल टी-20 मैच खेला गया था, जिसमें फाफ डु प्लेसिस की जगह जेपी ड्यूमिनी टॉस के लिए आए थे। रोचक बात यह है कि ड्यूमिनी उस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भी नहीं थे।

पढ़ें-

मैच से पहले क्या कहा था डु प्लेसिस नेमैच से पहले डु प्लेसिस ने कहा था, ‘हम वास्तव में चाहते हैं कि हम इस टीम से अपनी शर्तों पर मुकाबला करें। पहले टेस्ट मैच में कुछ चरणों में हमने ऐसा किया। इसलिए उम्मीद है कि कल (शनिवार को) हम टॉस से इसकी शुरुआत करेंगे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘संभवत: हम बदलाव करेंगे…. कल टॉस के लिए किसी अन्य को भेजकर क्योंकि मेरा रेकॉर्ड अभी तक इसमें (टॉस जीतने) अच्छा नहीं रहा है।’

पढ़ें-

महिला क्रिकेट के दौरान भी हुआ था ऐसाइसी वर्ष सितंबर में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की महिला टीम के बीच इंटरनैशनल टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऐसा देखने को मिला था। दरअसल, सीरीज का पहला टी-20 मैच 29 सितंबर को सिडनी के ओवल में खेला गया। इस मैच में टॉस के दौरान ‘3 कप्तानों वाला’ मजेदार वाकया देखने को मिला। दरअसल, टीम शीट पर ऑस्ट्रेलिया की कप्तान थीं मेग लेनिंग, जबकि टॉस के लिए ‘टॉस कप्तान’ एलिसा हिली मैदान पर उतरीं। अब मैदान पर 3 कप्तान थे। श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू के साथ ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग और एलिसा हिली। इसके पीछे की कहानी लेनिंग ने बताई। उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि वह टॉस के लिए अनलकी साबित हो रही थीं।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *