एसपी से मिलकर एनएचआई के अधिकारी एवं लापरवाह ठेकेदार के खिलाफ 20 तारीख को की जाएगी एफआईआर दर्ज विकास उपाध्याय

रायपुर/18 अक्टूम्बर 2019 टाटीबंध में आए दिन लगातार हादसे हो रहे हैं आज भी टाटीबंध में हादसे में एक युवक की मौत हो गई इस तरह के हादसों के लिए एनएचआई एवं ठेकेदार जिम्मेदार है जिन्होंने बीजेपी के इशारे पर कमीशन के चक्कर में लापरवाही पूर्वक काम कर खस्ताहाल रोड का निर्माण किया पूर्व में भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं जिससे ना जाने कितने परिवार के चिराग बुझ गए इन हादसों को लेकर पूर्व में एनएचआई के अधिकारियों के खिलाफ थाने में शिकायत की गई थी पर शिकायत के बाद भी अब तक ठेकेदार एवं एनएचआई के अधिकारियों के ऊपर कोई कार्यवाही नही हुई।आज हुए हादशे को लेकर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि हादशे की जानकारी होते ही मन व्याकुल होगया पूर्व में शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नही हुई यदि पुलिस प्रशाशन एनएचआई के अधिकारियों एवं ठेकेदार के ऊपर कार्यवाही करते तो शायद ये हादशा नही होता हम सब कांग्रेसजन एसपी से मिलकर 20 तारीख को लापरवाह ठेकेदार एवं एनएचआई के अधिकारियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराएंगे आम जनता के साथ उनके जान से खिलवाड़ नही चलेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *