
इससे उनके हाथ पर चोट लग गई। स्कैन से पता चला है कि हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। मार्श ने इसके बाद अपनी हरकत के लिए माफी मांगी और कहा कि उन्हें छह सप्ताह तक खेल से बाहर रहना पड़ सकता है। इसका मतलब है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ 21 नवंबर से ब्रिस्बेन में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे।
मार्श ने अपनी चोट के बारे में कहा, ‘मेरी बीच की उंगली पर चोट लगी है, कलाई के ठीक नीचे फ्रैक्चर हुआ है।’ क्या उन्होंने इस संबंध में लैंगर से बात की? इस सवाल पर मार्श ने कहा, ‘उन्होंने मुझे कहा कि तुम असल में बेवकूफ हो।’
मार्श ने कहा, ‘यह मेरे लिए अच्छा सबक है। उम्मीद है इससे दूसरे लोग भी सबक लेंगे। आखिर में यह क्रिकेट का खेल है। कुछ अवसरों पर आप चूक जाते हो तो कभी आउट हो जाते हो। इसके लिये आप दीवार पर गुस्सा नहीं उतार सकते।’
Source: Sports

