सूखा नदी फिंगेश्वर से 12 ट्रैक्टर व तीन हाईवा को तहसीलदार खनिज विभाग एवं फिंगेश्वर पुलिस के संयुक्त टीम ने अवैध उत्खनन कर रहे रेत सहित जप्त किया है
खनिज विभाग के अधिकारी एफ.एल नागेश द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अवैध रेत उत्खनन कर ट्रैक्टरों से ले जाकर संग्रहण कर रहे रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई कर 12 ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया है रेत का अवैध परिवहन कर सुनसान जगहों पर संग्रहण किया जाता है तथा रात्रि में हाईवे एवं जेसीबी के माध्यम अवैध उत्खनन से प्राप्त रेत को पुनः लोड कर ऊंचे दामों पर बाहर ले जाकर बेचा जाता है जिस पर परिवहन विभाग गरियाबंद खनिज विभाग की टीम ने मौके पर जाकर देखा तो वास्तविक में अधिक मात्रा में अवैध रूप से संग्रहण किया गया इस प्रकार और सूचना मिलने पर कुरूष केरा में तीन हाईवा को जप्त किया गया जिसको पांडुका थाना को सुपुर्द किया गया इस प्रकार ग्राम पिटाई बांध में अवैध उत्खनन कर रहे 14 वाहनों को जप्त किया गया और राजिम थाना को सुपुर्द किया गया तत्पश्चात आज फिंगेश्वर नदी से 12 ट्रैक्टर और तीन हाईवा को जप्त कर लिया गया है जिनको फिंगेश्वर थाने में रखा गया है अवैध रूप से संग्रहण करते हुए रेत पर छापामार कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ खनिज विभाग के नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी तत्पश्चात चालान की कार्रवाई भी की जाएगी

