
बार्सिलोनाबार्सिलोना के कप्तान ने यूरोपीय लीग में सर्वाधिक गोल करने के लिए छठी बार ‘गोल्डन शू’ हासिल किया। मेसी ने लगातार तीसरे साल यह पुरस्कार हासिल किया। उन्होंने इस साल 36 गोल किए जो उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी पेरिस सेंट जर्मेन के कायलियान एम्बाप्पे से तीन गोल अधिक हैं।
मेसी के बेटों थियगो और माटियो ने अपने पिता को ट्रोफी सौंपी। मेसी ने यह ट्रौफी अपने परिवार और साथी खिलाड़ियों को समर्पित की। मेसी गोल्डन शू की दौड़ में अपने प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो से अब एक कदम और आगे निकल गए हैं। उल्लेखनीय है कि पुर्तगाल के स्ट्राइकर के नाम 4 है।
कब कितने गोल के साथ जीता अवॉर्ड
- 2009-10: 34 गोल
- 2011-12: 50 गोल
- 2012-13: 46 गोल
- 2016-17: 37 गोल
- 2017-18: 34 गोल
- 2018-19: 36 गोल
Source: Sports

