सुरक्षाघेरा तोड़कर मैदान में घुसा फैन, छुआ रोहित शर्मा के पैर

पुणे

भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीमों के बीच पुणे में जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को सुरक्षा में सेंध लगाते हुए एर प्रशंसक मैदान में घुस गया.

महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम की सुरक्षा में सेंध लगाने के बाद दर्शक सीधे रोहित शर्मा के पास पहुंचा, जो उस समय स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे और उनके पैर छू लिए.

यह घटना उस समय की है, जब सेनुरान मुथुसामी के आउट होने के बाद वर्नोन फिलैंडर ने मैदान का रुख किया था. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी इस सीरीज के दौरान यह इस तरह की तीसरी घटना है.

विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दरान एक फैन मैदान में घुस गया था और कप्तान विराट कोहली से हाथ मिलाया था. यही नहीं उसने मैदान में मौजूद खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेने की भी कोशिश की थी.

इससे पहले इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले के दौरान मोहाली में फैन्स के मैदान में घुसने की घटनाओं के कारण दो बार खेल रोकना पड़ा था.

Source: Madhyapradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *