गिरने लगी ओस, रात के तापमान में आई गिरावट

भोपाल। मानसून की विदाई के बाद अब लोगों को गुलाबी सर्दी का इंतजार है। आज सुबह पहली बार लोगों को अपनी कारों के विंड स्क्रीन पर और फू लों पर ओस जमी नजर आई। मौसम केन्द्र के अनुसार आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट होगी। आज न्यूनतम तापमान कल के मुकाबले सवा दो डिग्री कम दर्ज होकर 19.6 डिग्री रिकार्ड हुआ। हवाओं का रुख उत्तर पूर्वी और कई बार उत्तर पश्चिमी बना हुआ है। हिमाचल में बर्फबारी भी हुई है। लिहाजा देर रात को हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। आज सुबह की हवाएं भी हल्की सर्द थीं। मौसम केन्द्र के अनुसार वातावरण में नमी होने और दिन गर्म होने से सुबह के वक्त ड्यू यानी ओस की स्थिति बनती है।

Source: Madhyapradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *