Afroj khwaja :- वक्फ बोर्ड पर्यवेक्षक दल ने ली बिलसपुर सर्किट हाऊस में बैठक,,,,

बिलासपुर :- सुन्नी हुसैनी मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियो ने मुलाकात की और मस्जिद के संचालन सम्बन्धी दस्तावेज पेश किए विधिवत संचालन और आवक जावक का पुख्ता हिसाब मस्जिद कमेटी द्वारा प्रस्तुत किए जाने से वक्फ बोर्ड पर्यवेक्षक दल संतुष्ट हुआ घण्टे भर चली बातचीत में वक्फ संपत्ति के सफल संचालन के सम्बंध में जानकारी दी गई

वक्फ बोर्ड पर्यवेक्षक दल में शामिल मोहम्मद ताहिर ने जानकारी देते हुए बताया कि आप लोगो से पूर्व पुरानी कमेटी के सदर अब्दुल हफीज सेक्रेटरी परवेज अली अन्य लोगो को साथ लेकर मिलने आए थे उन्हें अपने कार्यकाल 2013 से 2017 का हिसाब पेश करने निर्देशित किया गया है

वक्फकर्ता के वारिस कासिम खान ने इस दौरान कहा कि पूर्व सदर अब्दुल हफीज व परवेज अली के कार्यकाल के दौरान मस्जिद के संचालन में जमकर वित्तीय अनियमितता की गई है बैंक ऑफ इंडिया व्यापार विहार शाखा में इनके द्वारा सुन्नी हुसैनी मस्जिद नाम से अकाउन्ट खोला गया जिसमे लाखों रुपए इस दौरान जमा किए गए बहरहाल वक्फ बोर्ड द्वारा सईद अहमद खान की अध्यक्षता वाली नई कमेटी का गठन करने पश्चात मस्जिद का संचालन इनके हाथो से छीन गया नई कमेटी द्वारा सदर अब्दुल हफीज, सेक्रेटरी परवेज अली व खजांची अर्शदुल कादिर से चार्ज मांगा गया किन्तु उन्होंने चार्ज नही दिया और अपने अधिवक्ता से नोटिस भेजकर मस्जिद सम्बन्धी किसी भी किस्म का हिसाब मांगे जाने पर कानूनी कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी गई पूर्व सदर अब्दुल हफीज व सेक्रेटरी परवेज अली द्वारा अपने ही कार्यकाल में की गई वित्तीय अनियमितता के लिए वर्तमान सदर सईद अहमद खान को जिम्मेदार ठहराते हुए वक्फ बोर्ड में शपथपत्र के साथ झूठी शिकायत की गई और अपने राजनैतिक प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए 4 माह पूर्व वक्फ बोर्ड से पंजीकृत मस्जिद कमेटी को भंग करा दिया गया जिसके बाद सदर सईद अहमद ने ट्रिब्यूनल कोर्ट में अपील की जहा वर्तमान में मामला लम्बित है ट्रिब्यूनल में मामला लम्बित होने के दौरान मस्जिद के संचालन हेतु वक्फ बोर्ड सीईओ द्वारा सईद अहमद कमेटी को अधिकृत किया गया है

घण्टे भर चली बैठक में वक्फ बोर्ड पर्यवेक्षक दल में शामिल मोहम्मद ताहीर ने कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद वक्फ बोर्ड की वर्किंग में तेजी आई है वक्फ संपत्तियों में हेरफेर करने वाले अब नही बख्शे जाएँगे दल में शामिल अकील कुरैशी ने कहा कि सुन्नी हुसैनी मस्जिद में गबन सम्बन्धी मामला में संज्ञान लिया जाएगा आप उसके पेपर उपलब्ध कराए सम्बंधित से हिसाब मांगा जाएगा तय समय मे हिसाब न देने पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी

अपने कृत्यों को छुपाने एनआरसी की अनदेखी कर रहे हफीज व परवेज – सईद

सदर सईद अहमद खान ने बताया कि सुन्नी हुसैनी मस्जिद के नाम से खोले गए बैंक अकाउंट में लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन किया गया है नई कमेटी के चार्ज लेने के बाद इनकी चोरी पकड़े जाने पर जेल जाने की आशंका से भयभीत हफीज व परवेज द्वारा मस्जिद में नित नए तरीकों से विवाद कर कमेटी को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है

सम्भवतः बंग्लादेशी उमर फारूक मण्डल का बिना पुलिस वेरिफिकेशन कराए बंगाल निवासी होना बताकर मस्जिद में नमाज पढ़ाने के लिए अधिकृत करने और उसकी बदमिजाजी पर शरई फतवा आने के बाद भी उसे मस्जिद में रोके रखकर हफीज व परवेज आवाम को बरगला रहे है सुन्नी हुसैनी मस्जिद में इमामत के लिए बंगलादेशी को रोके रखना उनकी राष्ट्रीयता पर प्रश्नचिन्ह लगाता है उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार द्वारा घुसपैठियों को लेकर NRC एडवाइजरी जारी की गई है गृह मंत्री अमित शाह ने भी NRC को लेकर केंद्र सरकार का रुख स्पष्ट कर दिया है सब कुछ जानने के बाद भी उमर फारूक मण्डल बंगाल को साथ लेकर मस्जिद को सुर्खियों में बनाये रखना ही इनका एकमात्र उद्देश्य है मस्जिद में NRC सम्बंधित कभी कोई जाँच हो तो मस्जिद का संचालन करने वाले जवाबदेह होंगे इसी प्लानिंग के तहत हफीज व परवेज मस्जिद व उमर फारूक मण्डल बंगाल के सम्बंध में लोगो को आधी अधूरी जानकारी देकर अपनी रोटी सेक रहे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *