12 साल की उम्र से ही मां बनना चाहती थीं प्रियंका चोपड़ा

के लिए शादीशुदा होने को लेकर बेस्ट फीलिंग है तसल्ली। उन्होंने निक जोनस के साथ अपनी मैरीड लाइफ के बारे में बताया। दिसंबर में उनकी शादी को एक साल होने जा रहा है, प्रियंका ने मिसेज जोनस बनकर जो कुछ भी सीखा उसके बारे में बताया।

प्रिंयका कहती हैं शादीशुदा होने का बेस्ट पार्ट यह है कि उन्हें हर वक्त संतोष रहता है। और यह उस कंफर्ट से आता है जो जोनस के आसपास होने से फील करती हैं। उन्होंने काफी सरप्राइजिंग बात भी बताई।

वह बताती हैं, ‘मुझे लगता है कि सबसे सरप्राइजिंग पार्ट यह है कि हर दिन जब मैं सोकर उठती हूं तो मुझे लगता है कि ओह मेरा एक घर है। यह मेरा घर है, यह इंसान मेरा घर है। और मेरे पैरंट्स के अलावा कहीं और से मुझे यह फीलिंग नही मिली।’

प्रियंका यह भी बताती हैं कि जल्द ही यह फैमिली बड़ी होने वाली है। पीसी कहती हैं, ‘मैं जब 12 साल की थी तबसे ही मां बनना चाहती थी। मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं। मैं हमेशा बच्चे चाहती थी और जब भी वक्त आएगा ऐसा हो जाएगा।’

सबकुछ साथ करने के बाद भी एक ऐसी चीज है जो प्रियंका निक के साथ नहीं करना चाहतीं वह है सिंगिंग। प्रिंयका कहती हैं कि उनके साथ कोलैबोरेट करने की हिम्मत नहीं है मुझमें।

वर्क फ्रंट पर बात करें तो प्रियंका की फिल्म द स्काई इज पिंक थिअटर्स में आ चुकी है। इसमें उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम हैं।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *