जोया अख्तर के घर के बाहर दिखे ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर

पिछले साल आई फिल्म ” में और साथ दिखाई दिए थे। फिल्म में इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के बाद से ही ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई मौकों पर दोनों को साथ भी देखा जाता है। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों के संबंध अभी भी काफी अच्छे हैं और इनकी बॉन्डिंग और मजबूर होती जा रही है।

हाल में इन दोनों को के घर के बाहर देखा गया। बताया जा रहा है कि ये दोनों जोया के घर हो रही पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। साथ में पार्टी से जाते हुए ईशान और जाह्नवी की तस्वीरें सामने आ गईं। तस्वीरों में ईशान टीशर्ट और ब्लैक पैंट्स में कूल दिख रहे हैं जबकि जाह्नवी फ्लोरल प्रिंट के ग्रीन आउटफिट में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

इस बीच वर्कफ्रंट की बात करें तो ईशान इस समय अनन्या पांडे के साथ फिल्म ‘खाली पीली’ में काम कर रहे हैं जबकि जाह्नवी अपनी अगली फिल्म ‘कारगिल गर्ल’ के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा जाह्नवी ‘रूही अफजा’, ‘तख्त’ और ‘दोस्ताना 2’ में भी काम कर रही हैं।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *