अफरोज ख़्वाजा: रायपुर। वक्फ की संपत्तियों की अफरा-तफरी और कमेटी के विवाद के निपटाने के लिए जगदलपुर भेजे गए पर्यवेक्षक दल ने अंजुमन इस्लामिया कमेटी पर पूर्व अध्यक्ष द्वारा किए जा रहे दावे को खत्म कर दिया है। इसके साथ ही वहां प्रशासक की भी नियुक्ति कर दी गई है।
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने दो दिनों पूर्व ही अंजुमन इस्लामिया कमेटी जगदलपुर में व्याप्त विवाद के निपटाने के लिए 7 सदस्यीय दल जगदलपुर रवाना किया था। इस दल ने वहां पहुंचकर सभी पक्षों से मुलाकात की और सलाम रिजवी अध्यक्ष राज्य वक्फ बोर्ड को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। इसके बाद अध्यक्ष के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा पत्र जारी करते हुए अंजुमन इस्लामिया कमेटी जगदलपुर के लिए प्रशासक नियुक्त करने को कहा। इसके तहत कलेक्टर बस्तर ने आदेश पारित किया और डिप्टी कलेक्टर प्रवीण वर्मा को अंजुमन इस्लामिया कमेटी जगदलपुर का प्रशासक नियुक्त किया गया।
इसके साथ ही उनके सहयोग के लिए अमीर खान, सीईओ जिला सहकारी केंद्र बैंक जगदलपुर, अब्बास अली शेख सेवानिवृत्त सीईओ जनदल पंचायत और सैयद अमीन रजा मुख्य पर्यवेक्षक, जिला सहकारी बैंक जगदलपुर को सदस्य नियुक्त किया गया है। इस आदेश के साथ ही अंजुमन इस्लामिया कमेटी जगदलपुर के तत्कालीन अध्यक्ष सलीम रजा से तत्काल प्रभाव लेना सुनिश्चित करने को कहा गया है। अंजुमन इस्लामिया कमेटी जगदलपुर की अरबों रुपयों की वक्फ संपत्तियों को अवैध रुप से बेचे जाने की शिकायतें पूर्व से प्राप्त हो रही थी।
afroj khwaja :-अंजुमन इस्लामिया कमेटी जगदलपुर दफ्तर सील अरबों की संपत्ति में गड़बड़ी सलाम रिज़वी

