*एक क्विंटल धान बेचने पर भी मिलेगा 21 क्विंटल धान का बोनस सहायता राशि- राहुल भारद्वाज*



*एक क्विंटल धान बेचने पर भी मिलेगा 21 क्विंटल धान का बोनस सहायता राशि- राहुल भारद्वाज*
*रायपुर।* छत्तीसगढ़ के धान उत्पादक किसानों के हित में राज्य सरकार ने कृषक उन्नति योजना के तहत महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई किसान प्रति एकड़ निर्धारित 21 क्विंटल धान के स्थान पर केवल 15 क्विंटल धान का विक्रय करता है, तब भी उसे शेष 6 क्विंटल के अंतर की आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के अनुसार, सरकार ने पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य कम उत्पादन होने की स्थिति में भी किसानों को निर्धारित आर्थिक सहायता का लाभ सुनिश्चित करना है। इस निर्णय से विशेष रूप से उन किसानों को लाभ मिलेगा, जिनकी कृषि भूमि में उत्पादन क्षमता कम होने अथवा अन्य परिस्थितियों के कारण प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान का उत्पादन नहीं हो पाता। अब कम मात्रा में धान बेचने पर भी पात्र किसान निर्धारित सहायता राशि से वंचित नहीं होंगे। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित व्यवस्था के अनुसार, सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2,441 रुपये प्रति क्विंटल तथा 3,100 रुपये के बीच 659 रुपये का अंतर है। इसी अंतर को 21 क्विंटल से गुणा करने पर प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता राशि निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *