सप्त सुरम ट्रस्ट “तिनक धिन्न धा – द गोल्डन वॉयस ऑफ राज्यस्तरीय गायन प्रतियोगिता 2026–27



सप्त सुरम ट्रस्ट
“तिनक धिन्न धा – द गोल्डन वॉयस ऑफ छत्तीसगढ़”
राज्यस्तरीय गायन प्रतियोगिता 2026–27
रायपुर। छत्तीसगढ़ की संगीत प्रतिभाओं को राज्यस्तरीय मंच प्रदान करने एवं नवोदित गायकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा भव्य राज्यस्तरीय गायन प्रतियोगिता “तिनक धिन्न धा – द गोल्डन वॉयस ऑफ छत्तीसगढ़” का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता के अंतर्गत भिलाई, रायपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर एवं बिलासपुर में ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल 9 जनवरी 2027 को विमतारा हॉल, शांति नगर, रायपुर तथा ग्रैंड फिनाले 15 जनवरी 2027, शाम 5 बजे से मैक ऑडिटोरियम, महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज, समता कॉलोनी, रायपुर में लाइव बैंड के साथ आयोजित होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राजेश अग्रवाल, पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन; अध्यक्षता श्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद, रायपुर; मुख्य विशिष्ट अतिथि श्री किरण सिंह देव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक, जगदलपुर तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती मीनल चौबे, महापौर, नगर निगम रायपुर की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के फिल्म एवं कला जगत से श्री योगेश अग्रवाल, श्री गजेंद्र श्रीवास्तव, श्री ललित अग्रवाल, श्री दीपेश यादव, श्री लक्षित झांझी एवं सुश्री इशिका यादव को सेलिब्रिटी अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
सम्माननीय अतिथि एवं सहयोगी
कार्यक्रम में प्रो. डॉ. सुनील रामनानी, डॉ. कनक रामनानी, श्री विजय सोनी, सुश्री वंदना दत्ता, डॉ. स्नेहा अग्रवाल, सुश्री सुषमा यादव, श्री गुरप्रीत सिंह नागपाल, श्री अविनाश केड़िया एवं श्री राजेश छुगानी, श्रीमती शशी सिन्हा सहित अनेक प्रतिष्ठित अतिथियों की सहभागिता रहेगी।सम्माननीय अतिथियों में प्रो. चंदना सेन गुप्ता, श्री दीपेंद्र हलदर, श्री समीर भट्टाचार्य, श्री मो. अनीस, डॉ. एन. डी. चक्रवर्ती, सुश्री पायल नागरानी, श्री कैलाश छाबड़ा, श्री नासिर खान,श्री विनय वोपचे , श्री लक्ष्मी नारायण लाहोटी, श्री राकेश शर्मा, श्री घनश्याम शर्मा, सुश्री रूपाली साखरे, श्री पलक चक्रवर्ती, श्री बी. तिलक, श्री अश्विनी चौहान, सुश्री सुधा सोनी, श्री दीपक कुमार पटेल, श्रीमती आशा सोनी, श्रीमती मोनीका भागवत ,श्री मनीष के. दास, डॉ. सुषमा झा एवं सुश्री प्रतिमा घोष,श्रीमती मीना सोनी, श्री करून सरोज, सहित अन्य गणमान्यजन शामिल हैं।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹50,000, द्वितीय पुरस्कार ₹25,000 एवं तृतीय पुरस्कार ₹15,000 के साथ ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। शीर्ष 12 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र, स्मृति चिह्न एवं गिफ्ट हैम्पर तथा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

आयोजक कैप्टन तरुण कुमार, अधिवक्ता शिव नारायण सोनी, , श्रीमती शशी पुनम ,श्रीमती सीमा सूदन, श्री बीरेंद्र प्रसाद, डॉ. आलोक भट्टाचार्य, श्रीमती मंजुला जोशी सहित श्रीमती शबाना शेख, श्रीमती संध्या पाठक, सुश्री गुंजन सिंह, , श्री गुलशन अरोड़ा, श्री राजेश नाम्बीयार, श्री अफजल अली, श्री शैलेंद्र स्वर्णकार, सुश्री सोमा धर, श्री सत्यं सोमवंशी, प्रिसं अग्रवाल है।
आयोजन को विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों, प्रायोजकों एवं मीडिया पार्टनर्स का सहयोग प्राप्त हो रहा है।
सप्त सुरम ट्रस्ट ने प्रदेश के संगीतप्रेमियों, कलाकारों एवं प्रतिभाशाली गायकों से इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में दसहभागिता करने की अपील की है।
पंजीयन एवं संपर्क:9827928289 | 9871124737 | 7887278659

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *