छठ महापर्व पर अमरजीत भइया की अनूठी पहल बनी समाज के लिए प्रेरणा
रायपुर। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर रायपुर के कचना स्थित कचना तालाब में अमरजीत भइया ने सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी की एक अनुकरणीय मिसाल पेश की है।
माँ छठी मैया के आशीर्वाद से अमरजीत भइया ने अपने निजी डैम की पहल पर लंबे समय से खराब एवं उपेक्षित पड़े कचना तालाब की साफ-सफाई कराई तथा उसे छठ महापर्व के अनुरूप सुंदर और व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया।
जहाँ एक ओर लोग व्यवस्थाओं की कमी का इंतजार करते हैं, वहीं अमरजीत भइया ने अपनी व्यक्तिगत पहल और जिम्मेदारी से यह साबित किया कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए केवल इच्छाशक्ति और सेवा भावना की आवश्यकता होती है।
उनकी यह पहल केवल एक तालाब की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक सहभागिता, स्वच्छता और लोक आस्था के प्रति सम्मान का संदेश भी देती है।
अमरजीत भइया का यह प्रयास निश्चित रूप से युवाओं और समाज के अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक सोच और सेवा की भावना को मजबूत बनाते हैं।
माँ छठी मैया से प्रार्थना है कि अमरजीत भइया को सदैव सुख, समृद्धि और जनसेवा की शक्ति प्रदान करें।

