दोंदे मंडल कांग्रेस कमेटी द्वारा जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन

दोंदे मंडल कांग्रेस कमेटी द्वारा जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन


वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान का शुभारंभ
प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज दोंदे मंडल कांग्रेस कमेटी द्वारा दोंदेखुर्द बाजार चौक में जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी, ग्राम सभा अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, बीएलए सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें सादर नमन एवं स्मरण करते हुए की गई।
तत्पश्चात उपस्थित समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की संयुक्त उपस्थिति में ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ अभियान का आयोजन किया गया था । इस अवसर पर अभियान के उद्देश्य एवं जनचौपाल के माध्यम से आमजन तक अपनी बात पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे :
दोंदे मंडल प्रभारी श्री उधोराम वर्मा जी, श्रीमती उत्तरा कमल भारती जी, श्री अमित जांगड़े जी, श्री अंकित वर्मा जी, श्री सूर्यप्रताप बंजारे जी, श्री तारकेश्वर वर्मा जी, श्री गंगाधर सोनवानी जी, श्री दौलत सिंह बंजारे जी, श्री भगवान सिंह बंजारे जी, श्री निर्मल देवाकर जी, श्री रघु चेलक जी, श्री अब्दुल शमीम ख़ान जी, श्री विनोद कोशले जी, श्री रामानंद वर्मा जी, श्री शांताराम साहू जी, श्री सेखु हिरवानी जी, श्री गोविंद धीवर जी, श्री चोवाराम साहू जी, श्री लक्ष्मी साहू जी, श्री दीपा साहू जी, श्री भीखू राम वर्मा जी, श्री मनहरण लाल वर्मा जी, श्री चंद्रशेखर थवाइथ जी, श्री कमल भारती जी, श्री महेश भोई जी, श्री सखाराम ध्रुव जी, श्री भरत लाल मोहदी जी, श्री आर्यन ढीढ़ी जी, श्री पंकज टंडन जी, श्री राम साहू जी, श्री हेमचंद खरे जी, श्री श्रवण कुमार निषाद जी, श्री शेखर यादव जी, श्री मनोज थवाइत जी, श्री प्रकाश ठाकुर जी, श्री देवेंद्र कुमार मिश्रा जी, श्री मनीष वर्मा जी, श्री एस. कुमार साहू जी, श्रीमती सुमित्रा साहू जी, श्री जेठू राम बंजारे जी, श्रीमती शशि सोनवानी जी, श्री भूपेन्द्र कुमार मिरी जी, श्री कन्हैया यादव जी, श्रीमती सुनीता साहू जी, श्रीमती रेखा जी, श्रीमती दुरपति जी, श्रीमती मीना लहरे जी, श्रीमती मिलवनती मारकंडे जी, श्री संदीप भारती जी, श्री छनकु राम मारकंडे जी, श्री रामशंकर टंडन जी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी की सहभागिता एवं उपस्थिति से जनचौपाल का आयोजन संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *