*छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला से की सौजन्य भेंट*

*छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला से की सौजन्य भेंट*



*साइबर क्राइम जागरूकता अभियान की पुलिस कमिश्नर ने की सराहना, बोले—जहां जरूरत पड़ेगी, छत्तीसगढ़ पुलिस समाज के साथ खड़ी है*

रायपुर : छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला से सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर पुलिस द्वारा अपराधों के नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए पुलिस कमिश्नर का अभिनंदन किया और उन्हें अभिनंदन पत्र सौंपा।सौजन्य भेंट के दौरान छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला को समाज द्वारा पिछले लगभग दो वर्षों से चलाए जा रहे साइबर क्राइम जागरूकता अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में समय-समय पर साइबर जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।इन कार्यशालाओं में स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालयीन स्टाफ को ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय, फर्जी कॉल एवं लिंक से सावधानी, OTP, PIN एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा साइबर अपराध होने पर तत्काल शिकायत करने सहित विभिन्न विषयों पर जागरूक किया जा रहा है।सिंघोत्रा ने बताया कि गुरुद्वारों में आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान भी साइबर अपराध जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित कर समाज के लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य केवल लोगों को जानकारी देना ही नहीं, बल्कि उन्हें जागरूक कर अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी साइबर अपराध से बचने के लिए प्रेरित करना है।‘जागरूकता से ऑनलाइन ठगी से बचेंगे लोग’—पुलिस कमिश्नरपुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा चलाए जा रहे साइबर क्राइम जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि समाज द्वारा आयोजित की जा रही साइबर जागरूकता कार्यशालाओं से निश्चित रूप से लोग ऑनलाइन ठगी से बचने के प्रति जागरूक होंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान की विशेष बात यह है कि जागरूक होने वाले लोग आगे एक-दूसरे को भी जागरूक कर रहे हैं, जिससे साइबर अपराध के विरुद्ध जागरूकता का दायरा लगातार बढ़ रहा है।पुलिस कमिश्नर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज को साइबर क्राइम जागरूकता अभियान में छत्तीसगढ़ पुलिस की जहां भी आवश्यकता होगी, पुलिस उनके साथ है। उन्होंने समाज द्वारा किए जा रहे इस सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण पहल बताया।सिख समाज के परिवारों की बैठक में शामिल होने की जताई सहमतिपुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा एवं प्रतिनिधिमंडल से कहा कि छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के सभी परिवारों की एक बैठक आयोजित की जाए। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस बैठक में शामिल होंगे अथवा अपनी ओर से किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को बैठक में भेजेंगे।इस दौरान पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय, साइबर अपराध से बचाव, आम नागरिकों की सुरक्षा तथा समाज के लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना को और मजबूत करने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज और पुलिस के बीच इस प्रकार का संवाद एवं सहयोग सामाजिक सुरक्षा और जनजागरूकता के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज भविष्य में भी पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर साइबर अपराध के विरुद्ध जागरूकता अभियान को और व्यापक स्तर तक ले जाएगा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, स्वर्ण सिंह चावला, मंजीत सिंह भाटिया, कुलवंत सिंह खालसा, अमरीक सिंह सूर, नरेन्द्र सिंह चावला, त्रिलोचन सिंह होरा, अत्तर सिंह, सागर सिंह छाबड़ा, नरेन्द्र सिंह हरगोत्रा, देवेंद्र सिंह चावला, मानवेंद्र सिंह डडियाला, इंदरपाल सिंह गांधी, जसप्रीत सिंह चावला, इंदरजीत सिंह इस्सर सहित प्रमुख पदाधिकारी एवं प्रतिनिधिमंडल के सदस्य उपस्थित रहे।


सुखबीर सिंह सिंघोत्रा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज 9301094242

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *