Afroj khwaja उपचुनाव दंतेवाड़ा पर बोले मंतूराम भूपेश सरकार की होगी बल्ले-बल्ले”

रायपुर – दंतेवाड़ा उपचुनाव में कल हुए मतदान के बाद अब चुनाव परिणाम का इंतजार हर किसी को है। इस उपचुनाव में जहां कांग्रेस और भाजपा दोनों एक दूसरे पर तल्ख तेवर दिखाते नजर आए है। वही बस्तर की इस अहम सीट में अंतागढ़ उपचुनाव का उदाहरण भी दोनों ही पार्टियों ने जम कर दिया है। इस बीच मतदान होने के बाद अंतागढ़ टेप कांड मामले के केंद्र बिंदु मंतूराम पवार ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना एक बयान जारी किया है। इस बयान के माध्यम से उन्होंने कांग्रेस की जीत को निश्चित बताते हुए भाजपा की हार का ऐलान किया है। इतना ही नहीं मंतूराम ने यह बयान न सिर्फ दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए दिया है, बल्कि इस बयान में उन्होंने चित्रकूट में होने वाले उपचुनाव के परिणामों को भी जोड़ते हुए अपनी बात कही है। उन्होंने दंतेवाड़ा और चित्रकूट दोनों ही विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत को तय बताया है। वहीं इन दोनों ही सीटों में भाजपा को जबरदस्त हार की बात की है।
व्हाट्सप ग्रुप में अपनी एक तस्वीर के साथ अपना बयान साझा करते हुए मंतूराम ने लिखा ” अंतागढ़ उपचुनाव की आवाजें छत्तीसगढ़ के गाँव-गाँव तक पँहुते हुये दन्तेवाड़ा के उपचुनाव में जाकर चुनावी मुद्दा बना। इस लोकतंत्र के महापर्व में सबसे बड़ी नुकसान भाजपा को होगा, ये सभी राजनीति पार्टी के लिए परीक्षा की घडी है। माई दन्तेश्वरी के पावन भूमि में 27 सितंबर को चुनाव रिजल्ट आने के बाद दुध के दुध और पानी के पानी होगा, अंतागढ़ उपचुनाव में खरीद-फ़रोख़्त कर लोकतंत्र का हत्या किसने की है। मुझे लगता है कांग्रेस और भूपेश सरकार के लिए एक बार फिर से बल्ले-बल्ले, अंतागढ़ का डंका उपचुनाव दन्तेवाड़ा में बजेगा और संजीवनी का काम करेगा, अभी आने वाली चित्रकोट के उपचुनाव में भी ऐसे ही तस्वीर देखने को मिलेगा, और पूर्ण रुप से भाजपा का पराजित होना अनुमानित दोनो जगह तय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *