समता रास गरबा को लेकर विवाद बढ़ चुका है कॉलोनी वासियों का कहना है कि सिर्फ दो तीन परिवारों को ही इस पूरे आयोजन से तकलीफ है बाकी पर समता कॉलोनी आयोजन समिति के साथ है आयोजन समिति ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से यहां आयोजन किया जा रहा है व जिला प्रशासन- पुलिस प्रशासन की अनुमति से ही पूर्ण रूप से सारी व्यवस्था कर हर साल सुव्यवस्थित आयोजन किया जाता है। कॉलोनीवासियों की यह मांग है कि इस साल भी प्रतिवर्ष की भांति शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन कर माता की भक्ति करे, विकास पर ध्यान दे, ना कि विवाद पर।
समता कॉलोनी के रहवासियो ने बताया कि कॉलोनी में गरबा का आयोजन होने से महिलाओं व बच्चियों को दूर हो रहे आयोजन में नही जाना पड़ता है व सुरक्षा के मद्देनजर रात में बच्चियों को दूसरे आयोजन में बाहर भेजने में एक डर से लगा रहता है इसलिए वे प्रशासन से बात कर लगी हुई रोक को वापस लेने व अनुमति प्रदान करने का निवेदन करेगे।

