रायपुर पश्चिम विधानसभा से अध्यक्ष पद के लिए मीत यादव की मजबूत दावेदारी


रायपुर पश्चिम विधानसभा से अध्यक्ष पद के लिए मीत यादव की मजबूत दावेदारी
आगामी युवा कांग्रेस चुनाव में रायपुर पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए मीत यादव ने अपनी दावेदारी पेश की है। पश्चिम विधानसभा के 20 वार्डों में युवाओं के बीच उनकी सक्रियता और मजबूत जनसंपर्क उन्हें एक प्रभावशाली दावेदार के रूप में स्थापित करता है। वे सभी वर्गों के लोगों के सुख-दुख में सदैव सहभागी रहते हुए संगठन और समाज के बीच अपनी सक्रिय पहचान बना चुके हैं।
मीत यादव ने पूर्व में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे कोको पाढ़ी जी एवं आकाश शर्मा जी के नेतृत्व में अनेक धरना-प्रदर्शन एवं संगठनात्मक आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने युवा कांग्रेस में वार्ड अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं रायपुर पश्चिम विधानसभा महासचिव जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।
इसके अलावा पार्षद, विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी तथा पार्टी संगठन द्वारा बूथ स्तर पर दी गई जिम्मेदारियों को भी उन्होंने पूरी सक्रियता और निष्ठा के साथ निभाया है। संगठन के प्रति उनकी निरंतर सक्रियता, जमीनी पकड़ और युवाओं से मजबूत जुड़ाव उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
मीत यादव को पूर्व विधायक विकास उपाध्याय जी एवं युवा तुर्क नेता आसिफ मेमन जी का करीबी माना जाता है। लंबे समय से संगठन के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने और युवाओं के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाने के कारण रायपुर पश्चिम विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में उनकी दावेदारी को मजबूत और गंभीर दावेदारी के रूप में देखा जा रहा है।
जमीनी जुड़ाव, संगठन के प्रति निष्ठा और युवाओं के बीच मजबूत पकड़—इन्हीं आधारों पर मीत यादव रायपुर पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष पद में युवा कांग्रेस के नेतृत्व के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *