बिलासपुर में रुद्र सेना और अखिल भारतीय हिंदू परिषद की प्रांतीय बैठक
संगठन विस्तार के साथ 10 प्रमुख विभागों का हुआ गठन, नव-नियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे दायित्व
बिलासपुर। शहर के होटल दावते में रुद्र सेना एवं अखिल भारतीय हिंदू परिषद की एक महत्वपूर्ण प्रांतीय बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को धरातल पर मजबूत बनाना, समाज कल्याण से जुड़े कार्यों का विस्तार करना तथा नव-नियुक्त पदाधिकारियों को पदभार सौंपकर जिम्मेदारियों का निर्धारण करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता और मार्गदर्शन प्रदेश उपाध्यक्ष उत्कर्ष सिंह गरेवाल ने किया।
संगठन के व्यवस्थित विस्तार पर दिया जोर बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष उत्कर्ष सिंह गरेवाल ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास, सनातन संस्कृति के संरक्षण, गौ-सेवा तथा युवा और महिला शक्ति के सशक्तिकरण के लिए संगठन का व्यवस्थित विस्तार आवश्यक है। इसी सोच के तहत बैठक में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को योग्यता के अनुसार पद एवं दायित्व सौंपे गए हैं।
सामाजिक कार्यों के लिए 10 विशेष विभागों का गठन संगठन के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए 10 प्रमुख विभागों का गठन किया गया है। इसमें सेवा कार्य विभाग, गौ सेवा विभाग, युवा विभाग, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय विभाग, मंदिर एवं धार्मिक सेवाएं विभाग, पर्यावरण एवं स्वच्छता विभाग, महिला एवं परिवार विभाग, सामाजिक जागरूकता विभाग, संगठन विस्तार विभाग तथा सोशल मीडिया एवं मीडिया विभाग शामिल हैं। प्रत्येक विभाग को अलग-अलग सामाजिक दायित्व सौंपे गए हैं।
वरिष्ठ पदाधिकारियों और महिला मोर्चा की रही सहभागिता बैठक में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष उत्कर्ष सिंह गरेवाल, मीडिया प्रभारी कमल, प्रदेश सचिव अभिषेक तिवारी, प्रदेश सलाहकार मनीष कौशिक की उपस्थिति रही। महिला मोर्चा की ओर से महिला प्रदेश अध्यक्ष बबिता ताम्रकार, किरण सिंह, जूही वर्मा, आशा तिवारी और वंदना शर्मा ने सहभागिता की।
नव-नियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई शपथ बैठक में अभिषेक वर्मा, आर्यन शुक्ला, सौरभ सिंह गरेवाल, रोशनी यादव, प्रांजली मिश्रा और रानी सिंह ने उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। अंत में प्रदेश उपाध्यक्ष उत्कर्ष सिंह गरेवाल ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पूर्ण निष्ठा के साथ समाज हित में कार्य करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रभारी कमल डिसुजा ने उपस्थित सभी सदस्यों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

