गुंडरदेही:- गुंडरदेही पुलिस ने अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे दो हाइवा को जब्त कर लिया है। थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जूनवानी रेल्वे फाटक के पास मे हाईवा चालक मुरली साहू पिता बंशी साहू 32 वर्ष साकिन गौरी नगर वार्ड नं.11 स्टेशन पारा शिव मंदिर के पास राजनादगांव हाईवा क्रमांक सीजी 08 एएल- 3465 एवं विजय उइके पिता राम लाल उइके उम्र 28 साल साकिन धाराटोला वार्ड नं.07 दर्रेकसा जिला गोदिया (महाराष्ट्र) द्वारा हाईवा सोल्ड मॉडल नंबर 2518 टीबीएसआईवी मे अवैध रूप से (बिना रायल्टी) के रेत परिवहन करते हुए पाया गया। उक्त रेत परिवहन सबंध मे मौके पर पुलिस द्वारा वैध दस्तावेज मांगे जाने पर चालको द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज पेश नही करने पर हाईवा वाहनो को धारा 102 के तहत् जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु खनिज विभाग के अधिकारी को भेजी गई है।
Afroj khwaja:-पुलिस विभाग द्वारा रेत का अवैध परिवहन कर रही दो हाइवा जब्त

