अफरोज ख़्वाजा: लोकसभा सांसद सनी देओल और करिश्मा कपूर को हो सकती है जेल ? 22 साल पुराने चेन पुलिंग मामले में रेलवे कोर्ट ने तय किए आरोप…
By मनोज सिंह ठाकुर – September 20, 2019021
बॉलीवुड एक्टर और लोकसभा सांसद सनी देओल और करिश्मा कपूर के खिलाफ रेलवे कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं. मामला 22 साल पुराना है, जब बजरंग फिल्म की शूटिंग के दौरान एक ट्रेन की चेन खींचकर इमरजेंसी ब्रेक लगाए गए थे. इस मामले में रेलवे कोर्ट ने दोनों एक्टर्स के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं. मामले की अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी।
केस की सुनवाई के दौरान सनी देओल जयपुर स्थित कोर्ट में मौजूद रहे. सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोप तय करते हुए तीनों गवाहों को जमानती वारंट जारी किया और सभी आरोपियों को 24 सितंबर को होने वाली सुनवाई के लिए समन जारी किए हैं. बताया जा रहा है अगली सुनवाई के दौरान भी सनी कोर्ट में मौजूद रहेंगे।
2009 में भी कोर्ट ने तय किए थे आरोप
सनी देओल और करिश्मा कपूर के वकील एके जैन ने बताया कि इस मामले में साल 2009 में रेलवे कोर्ट ने आरोप तय किए थे. इसके खिलाफ उन्होंने सेशन कोर्ट में अपील की, जिसके बाद दोनों एक्टर्स को बरी कर दिया गया था. अब इस मामले में एक बार फिर दोनों के खिलाफ आरोप तय कर दिए गए हैं. मामले की अगली सुनवाई के बाद वह आगे की कार्यवाही पर विचार करेंगे।

