चिचिया में सर्व यादव समाज की प्रदेश अध्यक्ष धनमती यादव जी के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया सावन झूला महोत्सव, एकता और नशामुक्ति का लिया संकल्प

चिचिया में सर्व यादव समाज की प्रदेश अध्यक्ष धनमती यादव जी के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया सावन झूला महोत्सव, एकता और नशामुक्ति का लिया संकल्प




देवभोग/गरियाबंद। ग्राम चिचिया स्थित यादव समाज भवन में सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष धनमती यादव के नेतृत्व में सावन झूला महोत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं राधा-कृष्ण की प्रतिमा के विधिवत पूजन के साथ किया गया। इसके बाद महिलाओं ने पारंपरिक सावन गीत-संगीत के साथ झूला महोत्सव का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली।
समाज की एकता पर दिया जोर
महोत्सव के दौरान समाज की एकता, भाईचारे और सामाजिक उत्थान को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। उपस्थित समाजजनों ने एकजुट होकर समाज को शिक्षा, संस्कार और विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प
कार्यक्रम में समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया गया। बच्चों एवं युवाओं को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें सकारात्मक दिशा देने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।
महिलाओं की रही विशेष सहभागिता
सावन झूला महोत्सव में महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। महिला वर्ग ने समाज में शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कहा कि सावन झूला महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, महिला सहभागिता, सामाजिक एकता और सकारात्मक बदलाव का संदेश देने का माध्यम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *