तीन दिवसीय “रिवाज़” फैशन–लाइफस्टाइल प्रदर्शनी 7 से,देशभर के 65 डिजाइनर पहुंच रहे राजधानी

रायपुर :- तीन दिवसीय “रिवाज़” फैशन–लाइफस्टाइल प्रदर्शनी 7 से,देशभर के 65 डिजाइनर पहुंच रहे राजधानी


रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में 7 अगस्त से तीन दिवसीय “रिवाज़” फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का आयोजन होने जा रहा है, उक्त जानकारी देते हुए आयोजक लव गर्ग एवं अपर्णा सरीन ने बताया कि प्रदर्शनी का उदघाटन वन बंधु परिषद महिला समिति की मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जाएगा।
आयोजकों ने जानकारी दी कि इस प्रदर्शनी में देशभर के तकरीबन 65 डिजाइनर राजधानी पहुंच रहे है जहां राजधानीवासियों के लिए वेस्टर्न वेयर, ज्वेलरी, किड्स वेयर, होम डेकोर, फुटवियर सहित बैग एंड एक्सेसरीज एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेंगे। वही लव गर्ग ने बताया कि उन्होंने देश के 33 से अधिक शहरों में इस प्रदर्शनी का आयोजन किया है एवं निरंतर इस आयोजन के माध्यम से डिज़ाइनर्स को मंच देते आये है।
आयोजनकर्ता अपर्णा सरीन ने राजधानीवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस प्रदर्शनी में पहुंचकर नए फैशन अपडेट से जुड़े और लाइफस्टाइल को अपग्रेड करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *