नेहरू नगर व्यापारी संघ ने नए थाना प्रभारी का किया स्वागत, कानून-व्यवस्था के लिए सौंपा सुझाव पत्रवार्ड 4 नेहरू नगर में पुलिस पेट्रोलिंग के लिए रूट चार्ट उपलब्ध करवाया जाएगा – देविंदर सिंह भाटिया
भिलाई। नेहरू नगर व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने नए पदस्थ सुपेला थाना प्रभारी श्रीमान एस. एम. सिंह जी से मुलाकात कर उनका स्वागत किया और वार्ड 4, नेहरू नगर क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) सुनिश्चित करने हेतु सुझाव पत्र सौंपा। चर्चा के दौरान व्यापारी संघ के अध्यक्ष देविंदर सिंह भाटिया जी ने बताया कि कमर्शियल कॉम्प्लेक्स एवं साड़ा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा शुरू हो जाता है, खुले में शराब व धूम्रपान तथा अव्यवस्थित पार्किंग से आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।थाना प्रभारी श्री एस एन सिंह ने वार्ड क्षेत्र के सभी आवश्यक विषयों को ध्यान से सुन कर पुलिशनप्रशन के हर संभव सहयोग करने के लिए अश्वशित किया । व्यापारी संघ के सह सचिव हर्ष चंदेल और कार्यकारणी सदस्य राजू साहू ने प्रशासन से मांग की कि शाम एवं देर रात्रि में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, खुले में नशा करने वालों और यातायात बाधित करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ओल्ड शॉपिंग कॉम्पलेक्स के सनमुख राव ने कहा गया कि प्रभावी गश्त के लिए पूर्व में सौपे गए रूट चार्ट को पुनः उपलब्ध करवाया जा सकेगा, जिससे कोई भी संवेदनशील स्थान छूट न पाए। संघ ने क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को हरसंभव पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नेहरू नगर व्यापारी की ओर से अध्यक्ष देविंदर सिंह भाटिया, कोषाध्यक्ष मुकेश जैन, महासचिव जगदीश आहूजा, सह सचिव हर्ष चंदेल, कार्यकारणी सदस्य एस कुंडु, राजू सहाय एवं साडा ओल्ड शॉपिंग कॉम्प्लेक्स क्षेत्र से सदस्य श्री सम्मुख राव उपस्थित थे।
हर्ष चंदेल सह सचिव

