*अभिषेक बेनर्जी को नेपाल की राजधानी में ‘अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान-2026’ से नवाजा गया*

*अभिषेक बेनर्जी को नेपाल की राजधानी में ‘अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान-2026’ से नवाजा गया*


नारायणपुर :- छत्तीसगढ़ नारायणपुर जिले के वरिष्ठ युवा पत्रकार डॉ. अभिषेक बेनर्जी को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित गरिमामय समारोह में ‘अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान-2026’ से नवाजा गया। यह सम्मान नेपाल सरकार के बागमती प्रदेश के उद्योग, पर्यटन, श्रम एवं यातायात मंत्री सुरेश श्रेष्ठ ने प्रदान किया। भारत-नेपाल के बीच पत्रकारिता और सामाजिक सरोकार में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिए गए इस सम्मान के अवसर पर डॉ. बेनर्जी ने कहा कि पत्रकारिता समाज के प्रति नैतिक दायित्व है और भारत-नेपाल की मित्रता को मजबूत करने में इसकी अहम भूमिका है। समारोह में नारायणपुर से सूरज सरकार, मुकेश सिंह और अनुज जोशी भी शामिल हुए। बस्तर और आदिवासी मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने वाले डॉ. बेनर्जी की इस उपलब्धि पर वन मंत्री केदार कश्यप और सांसद महेश कश्यप सहित कई जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *