सावन मिलन एवं फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन

सावन मिलन एवं फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन


सदावर्ती शिक्षा एवं सेवा फाउंडेशन तथा द मदर इंटीग्रल एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में सावन मिलन एवं फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन 2026 का रंगारंग एवं भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों ने सावन की पारंपरिक वेशभूषा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, खेलों तथा मित्रता के संदेश के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस अवसर पर महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 बच्चों एवं 10 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्षा तपस्विनी सदावर्ती के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कोषाध्यक्ष कुमुदिनी ठाकुर एवं लीगल एडवाइज़र गायत्री साहू के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में कविता सिंह एवं सोनम श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में डॉ. कविता कुंभज, सविता गुप्ता, कविता राठी, रीना साहू, डॉ. नीना मोइत्रा, दीपाक्षा जैन, देवीश्री साहू, गुरदीप कौर, देविका गोस्वामी, श्वेता अविनाश बावनकर, उन्नति शुक्ला, चंचल साहू, प्रीति रानी, शकीला खान, शीतल मार्को एवं ऋतु तेम्भरे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।एंकर प्रियंका ने कार्यक्रम को बहुत अच्छे से संचलितकिया lमहिला वर्ग में नेहा संतोषी को “सावन क्वीन 2026” तथा अर्चना गोपावर को “सावन सुंदरी 2026” का खिताब प्रदान किया गया। वहीं बालिका वर्ग में रीतिका साहू को “सावन क्वीन 2026” एवं दिशा खिलनानी को “सावन सुंदरी 2026” चुना गया। और फ्रेंडशिप डे जोड़ी विनर नीरजा भोंसले और लता नेवारे की जोड़ी थी,गेम में विजेता अनु टंडन हुई l कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे सामाजिक सौहार्द, संस्कृति और मित्रता को बढ़ावा देने वाला प्रेरणादायक आयोजन बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *