फैशन टीवी (FTV) क्लब, वी.आई.पी. रोड, रायपुर में कथित लेट नाइट पार्टी एवं नियमों के उल्लंघन के संबंध में कार्रवाई की मांग।
आम आदमी पार्टी यूथ विंग, रायपुर जिला की ओर से आपका ध्यान वी.आई.पी. रोड स्थित फैशन टीवी (FTV) क्लब में आयोजित होने वाले कथित लेट नाइट कार्यक्रमों की ओर आकर्षित कराना चाहते हैं।
हमारा आग्रह है कि यदि उक्त क्लब अथवा संबंधित इवेंट आयोजकों द्वारा निर्धारित नियमों एवं प्रशासन द्वारा जारी शर्तों का उल्लंघन किया जा रहा है, तो उनके विरुद्ध तत्काल जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।
यदि प्रशासन द्वारा समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की जाती है, तो आम आदमी पार्टी यूथ विंग आज फैशन टीवी (FTV) क्लब के बाहर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करेगी। साथ ही आबकारी विभाग के मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर क्लब के बाहर चक्का जाम कर विरोध दर्ज कराया जाएगा, जो संबंधित अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई किए जाने तक जारी रहेगा।
अतः आपसे निवेदन है कि कानून एवं नियमों के अनुसार तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, जिससे कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
दिनांक: 02 अगस्त 2026स्थान: रायपुर
भवदीय,
विकास दास मानिकपुरीजिलाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी यूथ विंग, रायपुरछत्तीसगढ़


