*छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने नगर निगम आयुक्त से की सौजन्य भेंट, शहर की सुंदरता एवं राजस्व वृद्धि को लेकर दिए महत्वपूर्ण सुझाव*



*छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने नगर निगम आयुक्त से की सौजन्य भेंट, शहर की सुंदरता एवं राजस्व वृद्धि को लेकर दिए महत्वपूर्ण सुझाव*
रायपुर, 27 जुलाई।छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर नगर निगम के आयुक्त संबित मिश्रा से उनके कार्यालय में सौजन्य भेंट कर राजधानी रायपुर के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।प्रतिनिधिमंडल ने शहर की स्वच्छता, सुंदरता, यातायात व्यवस्था तथा नागरिक सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के संबंध में अपने सुझाव आयुक्त को सौंपे। इस दौरान नगर निगम के राजस्व में वृद्धि के लिए भी कई व्यावहारिक सुझाव दिए गए।छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने विशेष रूप से नगर निगम के बिजली खंभों पर विभिन्न केबल टीवी ऑपरेटरों, इंटरनेट सेवा प्रदाताओं एवं अन्य कंपनियों द्वारा बिना अनुमति बड़ी संख्या में केबल एवं फाइबर तार लगाए जाने का मुद्दा उठाया। समाज ने बताया कि इन अव्यवस्थित तारों से न केवल शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है, बल्कि नगर निगम को संभावित राजस्व की भी हानि हो रही है। इस संबंध में आयुक्त को लिखित प्रस्ताव सौंपते हुए नियमानुसार कार्रवाई कर राजस्व बढ़ाने का आग्रह किया गया।प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सिख समाज सदैव सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए जनहित एवं शहर के विकास से जुड़े विषयों पर सकारात्मक सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। यदि नगर निगम शहर की सुंदरता पर ध्यान देकर स्वच्छता रैंकिंग बढ़ाने के साथ साथ अव्यवस्थित यातायात के लिए अभियान चलाता है तो छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार रहेगा।नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा दिए गए सुझावों एवं लिखित प्रस्ताव का स्वागत करते हुए संबंधित विषयों का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, स्वर्ण सिंह चावला, मनजीत सिंह भाटिया, कुलवंत सिंह खालसा, हरमिंदर सिंह राजू छाबड़ा एवं सागर सिंह छाबड़ा उपस्थित रहे,


सुखबीर सिंह सिंघोत्राप्रदेश अध्यक्षछत्तीसगढ़ सिख समाजमो 9301094242

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *