*भारतमाला सड़क में डबल इंजन सरकार के भ्रष्टाचार की कलई खुल गई है – कांग्रेस*

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी



*भारतमाला सड़क में डबल इंजन सरकार के भ्रष्टाचार की कलई खुल गई है – कांग्रेस*
रायपुर/26 जुलाई 2026। डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ के विकास के दावों पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि रायपुर विशाखापट्नम भारतमाल सड़क में उदघाटन से पहले ही भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की पोल खुल गई है, अभी से ही सड़को पर दरारें इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार के फोकस में जन सुविधा नहीं बल्कि मुनाफाखोरी में हिस्सेदारी है। यह केवल केंद्रीय योजनाओं में ही नहीं राज्य सरकार के विभागों में और अधिक है। पीडब्लूडी मंत्री के गृह जिले मुंगेली जिले के अमर टापू धाम में करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पुल का स्लैब पहली ही ढलाई में गिर गया, निर्माण गुणवत्ता और विभागीय निगरानी, और भ्रष्टाचार की कलई खुल गई है। यह सरकार केवल कमीशनखोरी में मस्त है। निर्माण में घटिया सामग्री, तकनीकी लापरवाही और ठेकेदारों से अनुचित वसूली की वजह से ही यह हादसा हुआ। गरियाबंद जिले में कोसुमबूड़ा पुल तेज बहाव में टूट गया, जिससे दस से ज्यादा गांवों का संपर्क मुख्यालय से कट गया। अब ग्रामीणों को अस्पताल, स्कूल, बाजार और बैंक तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूरजपुर जिले के सुखदेवपुर नाला में टूटी पुलिया और अधूरे रपटा की वजह से स्कूली बच्चों, महिलाओं और किसानों को रोज जान जोखिम में डालकर उफनता नाला पार करना पड़ रहा है। परिजन बच्चों को कंधे पर बैठाकर स्कूल पहुंचा रहे हैं, जबकि किसान ट्रैक्टर और मवेशियों के साथ बड़ी मुश्किल से आवाजाही कर रहे हैं। पामगढ़ सहित प्रदेश की जनता सड़कों में गड्डो पर भरे पानी में नहाते हुए वीडियो बनाकर इस सरकार की नाकामी को उजागर कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार के कुशासन में केवल भ्रष्टाचार का ही विकास हुआ है, आम जनता टैक्स चुकाकर भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। छत्तीसगढ़ में लोक निर्माण विभाग, नगरीय निकाय विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, पीएचई विभाग के भ्रष्टाचार एक के बाद एक उजागर हो रहे हैं। विगत दिनों लोक निर्माण विभाग के 50 लाख के टेंडर में अपने चहेते अपात्र ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए इरादतन दस्तावेजों में हेरफेर की गई, जरूरी रजिस्ट्रेशन और इलेक्ट्रिकल लाइसेंस की अनिवार्यता से छूट देकर क्वालिफाई कर दिया, नियमानुसार फर्म को अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए था, इसके बावजूद उसी फर्म को कार्य सौंपे दिया गया। पूरे प्रदेश में अव्यवस्था इतनी है कि थोड़ी सी बारिश में कॉलोनी से लेकर बस्तियां डूब रही है, निर्माणाधीन पुलों के स्लैब ढह रहे हैं, कई जिलों में गुणवत्ताहीन पुल-पुलियों की हकीकत भी इस सरकार के कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भ्रष्टाचार के मामले रोज उजागर हो रहे हैं, राजनांदगांव जिले के ग्राम बरगा में रेलवे द्वारा लगभग 26 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ओवरब्रिज के लोकार्पण के महज एक महीने के भीतर ही पुल में चौड़ी दरारें दिखाई देने लगी हैं। पहली ही बारिश ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खोल दी। पुल की सड़क कई जगहों से फटकर दो हिस्सों में बंटती नजर आ रही है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। आम जनता के जान माल की चिंता इस सरकार को नहीं है।
सुरेंद्र वर्मामुख्य प्रवक्ताछत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटीमोबाइल नं. 9826274000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *