*छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से अनेक युवा एवं बच्चों ने भाग लिया*
रायपुर। छत्तीसगढ़ टॉपगन शूटिंग अकादमी के बच्चो ने 12 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से अनेक युवा एवं बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में रायपुर शहर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के 50 से अधिक खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 45 से अधिक पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता ,शिवम गुप्ता – 391/400 अंक, सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक, नमन साहू – 381/400 अंक, यूथ एवं जूनियर वर्ग में रजत पदक, आध्या सिंह – 373/400 अंक, जूनियर एवं सीनियर कैटेगरी में रजत पदक नायरा मदनानी – 371/400 अंक, जूनियर एवं सीनियर कैटेगरी में 4 रजत पदक,लक्ष्य 372/400 अंक, सब-यूथ एवं यूथ वर्ग में रजत पदक धैर्य अंबानी –360/400 अंक, जूनियर एवं यूथ वर्ग में रजत एवं स्वर्ण पदक , अभिनव सिंह – 358/400 अंक, सीनियर कैटेगरी में कांस्य पदक , इशान साहू – 357/400 अंक, जूनियर वर्ग में कांस्य पदक, वान्या त्रिपाठी – 348/400 अंक, यूथ एवं जूनियर कैटेगरी में रजत पदक, रवीश झा – 304/400 अंक, सब-यूथ श्रेणी में रजत पदक,रागिनी शर्मा – 369/400 अंक, जूनियर वर्ग में रजत पदक,लिपिका ठाकुर – 365/400 अंक,प्रतिक्षा ठाकुर – 359/400 अंक, आदित्य शर्मा -353/400 अंक ,तुलजा भवानी– 348/400 अंक, आरवी दुबे– 312/400 अंक, 25 मीटर में वैष्णव त्रिपाठी– 258/400 अंक प्राप्त कर जूनियर में स्वर्ण पदक जीती।इन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जूनियर श्रेणी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया ,इशान साहू – 237/400 अंक प्राप्त कर जूनियर वर्ग में कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता के समापन समारोह में सभी विजेता खिलाड़ियों को राज्य के डीजी एवं अन्य वरिष्ठ अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। टॉपगन शूटिंग अकादमी के सभी खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, प्रशिक्षकों एवं अकादमी को दिया तथा भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।

