*रायपुर: भूमाफिया गुप्ता ने भाजपा नेता के संरक्षण में किया कब्ज़ा,शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं*
रायपुर। एक ओर जहां प्रदेश की भाजपा सरकार सुशासन की बात करती है, वही दूसरी ओर उन्हीं के पार्टी के नेताओं के बलबूते भूमाफिया बेशकीमती जमीनों पर कब्ज़ा कर बेख़ौफ़ रहते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है अवंती विहार इलाके से जहां भू माफिया अश्वनी गुप्ता ने भाजपा नेता एवं आयोग के अध्यक्ष के संरक्षण में एक जमीन पर जबरिया कब्ज़ा कर स्वयं को उक्त भूमि का मालिक घोषित करते हुए कूट रचित दस्तावेजों के माध्यम से शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई है।
इस मामले की शिकायत भारतीय संत सनातन धर्म रक्षा संघ द्वारा शंकर नगर स्थित बिजली कार्यालय पहुंच अभियंता सचिंद्र सोनी से की गई है। संघ ने बताया कि एक विधवा महिला द्वारा 7 महीने पहले अपने घर के सामने लगे हाई टेंशन ट्रांसफार्मर के शिफ्टिंग हेतु आवेदन दिया था जिस पर विभाग द्वारा जारी डिमांड नोट की राशि भी जनवरी 2026 में जमा कर दी गई थी जिसके बाद भूमाफिया अश्वनी गुप्ता ने बिजली विभाग ने जाली एवं फर्जी दस्तावेज जमा कर आपत्ति दर्ज करवाई थी जिस पर विभाग द्वारा रायपुर तहसीलदार से उक्त भूमि की जांच रिपोर्ट मंगवाई गई जिसके पटवारी प्रतिवेदन में साफ उल्लेख है कि भू माफिया अश्वनी गुप्ता का नाम राजस्व रिकॉर्ड में कही पर भी दर्ज नहीं है। इसके साथ ही प्रतिवेदन में साफ उल्लेखित है कि भू माफिया ने उक्त भूमि पर कब्ज़ा कर रखा है। इस रिपोर्ट के 2 माह पहले आने के बावजूद विद्युत विभाग के अधिकारी भू माफिया एवं भाजपा नेता के प्रभाव में आकर विधवा महिला के साथ अन्याय कर रहा है।
संघ के पदाधिकारियों ने विद्युत विभाग को चेतावनी दी है कि ऐसे भू माफियों के कारण अगर किसी विधवा महिला को परेशान और प्रताड़ित किया जाएगा तो संघ यह बर्दाश्त नहीं करेगा।अगर एक सप्ताह के भीतर ट्रांसफार्मर स्थानांतरित नहीं किया गया तो संघ द्वारा शंकर नगर बिजली कार्यालय का घेराव कर चक्काजाम किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
*भाजपा नेता अधिकारियों को भू माफिया के पक्ष में करता है फोन*
हमारे पास पुख्ता सबूत मौजूद है जिसमें छत्तीसगढ़ के एक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष भाजपा नेता भू माफिया अश्वनी गुप्ता के पक्ष में कार्य करने हेतु अधिकारियों को फोन कर दवाब बनाता है।भारतीय संत सनातन धर्म रक्षा संघ ने कहा है कि इस नेता की शिकायत भाजपा हाई कमान को सबूतों के साथ की जाएगी जिससे संगठन के आला पदाधिकारीयो को यह पता चले कि किस तरह पदभार ग्रहण से पहले ही भाजपा नेता भू माफियों को संरक्षण प्रदान कर रहे है।
*भू माफिया का दावा,बहन IPS अधिकारी*
भू माफिया गुप्ता का यह दावा है कि उनकी बहन छत्तीसगढ़ में पदस्थ एक IPS अधिकारी है, जो कि बलौदा बाजार जिले के उच्च पद पर भी पदस्थ रह चुकी है। भू माफिया ने विधवा महिला को धमकी दी है कि वह अपनी IPS बहन से बोलकर उक्त पीड़ित महिला को झूठे आरोप में जेल में बंद करवा देगा। इस डर और भयावय माहौल के बीच अब पीड़ित विधवा महिला सहम चुकी है और प्रशासन से न्याय की मांग कर रही है।

