सेंट्रल लाइब्रेरी भोपाल में फायर सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन, स्टाफ एवं पाठकों को दिया गया प्रशिक्षण

सेंट्रल लाइब्रेरी भोपाल में फायर सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन, स्टाफ एवं पाठकों को दिया गया प्रशिक्षण

मेघा तिवारी की रिपोर्टभोपाल (मध्य प्रदेश)। सेंट्रल लाइब्रेरी भोपाल में फायर सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में लाइब्रेरी के स्टाफ एवं पाठकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा उन्हें सही समय पर उचित कदम उठाने के लिए प्रशिक्षित करना था।मॉक ड्रिल के दौरान लाइब्रेरी के धर्मेंद्र जैन ने आग लगने की स्थिति में फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशामक यंत्र) के सही उपयोग का लाइव प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों में घबराने के बजाय सही तकनीक अपनाकर आग पर समय रहते काबू पाया जा सकता है।अग्निशामक यंत्र के उपयोग के लिए P.A.S.S. नियम की जानकारी भी दी गई—P – Pull (पुल): अग्निशामक यंत्र की सुरक्षा पिन निकालें।A – Aim (एम): नोजल को आग के निचले हिस्से की ओर लक्ष्य करें।S – Squeeze (स्क्वीज़): हैंडल को दबाकर यंत्र को सक्रिय करें।S – Sweep (स्वीप): नोजल को एक ओर से दूसरी ओर घुमाते हुए आग पर स्प्रे करें।मॉक ड्रिल के दौरान लाइब्रेरी स्टाफ के साथ-साथ युवा पाठकों ने भी स्वयं फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग कर आग बुझाने का अभ्यास किया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से सभी को आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा के आवश्यक उपायों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *