*नकटी के ग्रामीणों की पीड़ा सुनने समय न देकर राज्यपाल ने निराश किया- अकबर*

**नकटी के ग्रामीणों की पीड़ा सुनने समय न देकर राज्यपाल ने निराश किया- अकबर**

*पूर्व मंत्री नकटी के ग्रामीण के पक्ष में फिर आए सामने**रायपुर। ग्राम नकटी में तोड़फोड़ से प्रभावित ग्रामीणों के साथ कांग्रेस पूरी मजबूती से खड़ी नजर आ रही है । पीड़ित ग्रामीण अपनी फरियाद राज्यपाल की सुनाना चाहते थे लेकिन राज्यपाल ने समय नहीं दिया । प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर ने बयान जारी कर कहा है कि नकटी के प्रभावित ग्रामवासियों को राज्यपाल महोदय ने मिलने का समय न देकर बहुत निराश किया है उनसे ये उम्मीद नहीं थी ।पूर्व मंत्री अकबर ने ग्राम नकटी के मामले में राज्य सरकार के रुख पर भी आश्चर्य व्यक्त किया है। पूर्व मंत्री ने विधानसभा में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के इस कथन पर कि तोड़फोड़ की कार्यवाही जो नकटी ग्राम में हुई है वह संवैधानिक है को अनुचित बताया है । अकबर ने कहा है कि संविधान बुलडोजर चलाने का अधिकार नहीं देता है संविधान संपत्ति धारण करने का अधिकार देता है । नकटी में ग्रामीणों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर उनके अधिकार को कुचला गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *