*रायपुर में दो दिवसीय “रंगोली” प्रदर्शनी का आयोजन,पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन का दिखा संगम*
रायपुर। फैशन, वेडिंग और लाइफस्टाइल की दुनिया में अपनी खास पहचान बना चुकी “रंगोली” एग्ज़िबिशन्स राजधानी रायपुर के होटल सायाजी में 14 एवं 15 जुलाई को आयोजित की गई, उक्त जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि प्रदर्शनी का उदघाटन वन बंधु परिषद महिला समिति की मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया गया।
आयोजकों ने बताया कि विगत 9 वर्षों में यह प्रदर्शनी देश के 15 राज्यों और 95 शहरों में अपनी सफल उपस्थिति दर्ज करा चुकी है। इस बार रायपुर में फैशन प्रेमियों, ब्राइड्स-टू-बी, शॉपिंग एंथूज़ियास्ट्स और लाइफस्टाइल पसंद करने वालों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। प्रदर्शनी में देशभर से 60 से अधिक डिज़ाइनर्स अपनी विशेष कलेक्शन्स के साथ शामिल होंगे। यहां विज़िटर्स को फैशन, डेकोर, ज्वेलरी, रियल डायमंड्स, एक्सेसरीज़, ब्राइडल वियर, ब्राइडल ज्वेलरी, एथनिक वियर, गाउन्स, हैंडबैग्स, होम एक्सेंट्स, किड्स वियर और अन्य कई लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स की विस्तृत रेंज देखने और खरीदने का अवसर मिला। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पारुल अग्रवाल, बरखा अन्दानी,वर्षा जैन,किरण अग्रवाल,सीमा खन्ना, स्मिता सोनी,स्वाति पांडा, श्रुति, सबेरा, देवी अग्रवाल, आशा फटनानी, रेशमा निहिचलानी,सविता गुप्ता, ज्योति सरावगी, संगीता गुप्ता उपस्थित रहे।
वही राखी और तीज़ त्यौहार को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शनी में पारंपरिक और आधुनिक डिज़ाइन्स का बेहतरीन संगम देखने को मिला। रंगोली एग्ज़िबिशन्स का उद्देश्य हमेशा से देशभर के प्रतिभाशाली डिज़ाइनर्स और ग्राहकों को एक प्रीमियम प्लेटफॉर्म पर जोड़ना रहा है।

