अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, प्रधानमंत्री आवास योजना की ड्राफ्ट सूची से छूटे पात्र परिवारों को लाभ देने की मांग
राजसमंद, 9 जुलाई। आम आदमी पार्टी, राजसमंद के जिला संगठन महासचिव पप्पू लाल कीर के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर, राजसमंद को ज्ञापन सौंपकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की ड्राफ्ट वरीयता सूची में छूटे हुए सभी पात्र परिवारों के नाम पुनः पात्रता के आधार पर शामिल कर योजना का लाभ प्रदान करने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि 29 जून 2026 को प्रकाशित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की ड्राफ्ट वरीयता सूची में जिले के अनेक वास्तविक एवं पात्र परिवारों के नाम शामिल नहीं किए गए हैं। इनमें विशेष रूप से विधवा महिलाएं, दिव्यांगजन, आर्थिक रूप से कमजोर परिवार, कच्चे एवं जर्जर मकानों में रहने वाले तथा अन्य पात्र परिवार शामिल हैं, जिससे वे योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव अमित वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य प्रत्येक पात्र गरीब परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। यदि वास्तव में पात्र परिवारों के नाम सूची से छूट गए हैं तो यह गंभीर विषय है। ऐसे सभी पात्र परिवारों का पुनः सत्यापन कर उन्हें पात्रता के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की अंतिम सूची में शामिल किया जाना चाहिए।
जिला संगठन महासचिव पप्पू लाल कीर ने कहा कि वे ग्राम पंचायत नमाना के मूल निवासी हैं और उन्होंने स्वयं अपने क्षेत्र की ड्राफ्ट सूची का निरीक्षण कर छूटे हुए परिवारों से मुलाकात की है। ग्राम पंचायत नमाना में ही लगभग 40 से अधिक पात्र परिवारों के नाम सूची में शामिल नहीं हैं, जिनमें 12 विधवा महिलाओं के नाम भी शामिल नहीं किए गए हैं, जबकि वे योजना की सभी पात्रताओं को पूरा करती हैं। यदि एक ग्राम पंचायत की यह स्थिति है, तो जिले की अन्य ग्राम पंचायतों में भी बड़ी संख्या में पात्र परिवार छूटे होने की संभावना है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर सभी पात्र परिवारों को सूची में शामिल करने की मांग की।
ज्ञापन में प्रशासन से ड्राफ्ट सूची की निष्पक्ष पुनः जांच कराने, सभी ग्राम पंचायतों से प्राप्त आपत्तियों एवं दावों का शीघ्र निस्तारण करने तथा किसी भी पात्र परिवार को तकनीकी त्रुटि या अन्य कारणों से योजना से वंचित नहीं रखने की मांग की गई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने ज्ञापन प्राप्त कर नियमानुसार जांच एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव अमित वर्मा, जिला उपाध्यक्ष कालूराम कुमावत, जिला संगठन महासचिव पप्पू लाल कीर, कैलाश चंद्र कुमावत, रोशनलाल रेगर, जगदीश गाडुलिया, मांगीलाल रेगर, सुखलाल कुमावत, पुष्पा देवी भील, लक्ष्मी देवी, किशनलाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रेषक पप्पू लाल कीरजिला संगठन महासचिवआम आदमी पार्टी, राजसमंद

