भाजपा प्रवक्ता गौरीषंकर श्रीवास पर कांग्रेसजनों ने अपराध पंजीबद्व करने की मांग की।



भाजपा प्रवक्ता गौरीषंकर श्रीवास पर कांग्रेसजनों ने अपराध पंजीबद्व करने की मांग की।
रायपुर दिनांक 8 जुलाई। बीरगांव नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 27 के लोगो ने पार्षद दिलदार कुमरे के साथ उरला थाने जाकर भाजपा प्रवक्ता गौरीषंकर श्रीवास के विरूद्व अपराध प्रंजीबद्व करने की मांग की है। पार्षद दिलदार कुमरे ने बताया कि अभी हाल ही में ग्राम नकटी के 85 परिवारों के घरों को भरी बरसात में तोड़कर उन्हें बेघर कर दिया था। उन्हें न्याय दिलाने के उद्देष्य से कांग्रेस द्वारा धरना-प्रदर्षन कर शासन-प्रषासन का ध्यान आर्कषित किया गया था। बढ़ते हुये जनाक्रोष एवं इस अनैतिक कार्यवाही का सरकार के पास किसी तरह का जवाब नही होने के कारण भाजपा प्रवक्ता गौरीषंकर श्रीवास ने बीरगांव निगम के वार्ड क्रं. 27 डेरहापारा के कोराना काल के पुराने विडियों को नकटी गांव से जोड़ते हुये वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री पंकज शर्मा की छवि खराब करने के लिये अर्नगल एवं झूठा बयान दिया है जिससे सभी कार्यकर्ता आहत एवं आक्र्रोषित है। पार्षद कुमरे ने बताया कि कोरोना काल के उक्त विडीयों में दिखाई दे रहें सभी लोग मेरे वार्ड के निवासी है तथा हमारे वार्ड के डेरहापारा बस्ती की समस्या को लेकर वरिष्ठ नेता श्री पंकज शर्मा के पास गये थे। जहां उन्होने कहा था कि कांग्रेस कभी भी किसी को बेघर नहीं करती है, यदि किसी शासकीय योजना के लिये आपके मकानों को तोड़ा जाता है तो प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत बहुमंजिला इमारत में आप सभी को फ्लैट बनाकर व्यस्थापित करने का प्रयास किया जायेगा। श्री पंकज शर्मा का यह बयान बीरगांव नगर निगम के वार्ड क्रं. 27 के डेरहापारा के लोगो के लिये था न कि ग्राम नकटी के लिये। भाजपा प्रवक्ता द्वारा र्दुभावनापूर्वक दिया गया बयान अत्यंत अषोभनीय एवं दुर्भाग्यजनक है तथा अपने खिसकते हुये जनाधार को बचाने के लिये असफल प्रयास किया जा रहा है। हमने थाना प्रभारी उरला को ज्ञापन सौंपते हुये मांग की है कि भाजपा प्रवक्ता गौरीषंकर श्रीवास के उपर जनप्रतिनिधि की छवि धूमिल करने एवं विडीयो के गलत इस्तेमाल करने के लिये भारतीय दंड विधान एवं आई.टी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर कानूनी कार्यवाही की जाये।
थाना उरला में ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से दिलदार कुमरे, भूपेन्द्र साहू, बैसाखू सागर, दीवान कुमरे, शोभाराम ध्रुव, अनिल ध्रुव, इंद्रजीत सिंह राजपूत, उज्जवल कुमरे, कृष्णा कुमरे, गुलषन पाठक, राजेष सेन, शुभम कलार, छोटे अंसारी, नंदकिषोर जगत, चिन्ना अमित राय, प्रवेष पाण्डेय, मनीष शर्मा, विषाल, सतीष पाण्डेय, तूफान पाठक, षिव ध्रवु, बाबा खान, दलवीर सिंह गोल्डी, छेदीलाल सरोज, रोहित यादव, रितेष सिंह, आदित्य सोनी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *